किसी भी व्यक्ति का इष्टतम वजन उनके शारीरिक गठन के आकार पर निर्भर करता हैं। लेकिन एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति से और पुरुषों और महिलाओं की हड्डी की संरचना और घनत्व में भिन्नता होती हैं। हमारी यह सलाह हैं कि आप सबसे पहले अपने शारीरिक गठन के आकार का पता इस कैलक्युलेटर का उपयोग कर के लगायें। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वजन घटाने के कार्यक्रम की शुरूवात करें। शारीरिक गठन का आकार, कलाई की परिधि या कोहनी की चौड़ाई के माप का उपयोग कर के निर्धारित किया जाता हैं ।
कलाई का माप सटीक माप के लिए कलाई के नीचे की हड्डी सबसे छोटी होती है, उसका ही माप लेवें।
कोहनी की चौड़ाई का माप:
यदि आप यह बिना किसी की मदद के कर रहे हैं तो यह आपके लिए थोड़ा कठिन हो जायेगा।
व्यक्ति को परीक्षक की तरफ मुंह कर के सीधे खड़े किया जाता हैं।
दाहिने हाथ को शरीर की सीध में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
पहुंचे से ले कर कोहनी तक का हाथ 90 डिग्री तक उठाएँ और फिर उंगलियों को ऊपर की ओर इंगित करें।
उसके बाद परीक्षक कोहनी की सबसे बड़ी चौड़ाई के हिस्से को मापता हैं।
शारीरिक गठन के आकार को तीन समूहों में वर्गीकृत किया जाता हैं :
छोटा शारीरिक गठन/ ढाँचा
यदि आपकी कोहनी का माप तालिका में दिए गए ऊंचाई के मानक मूल्यों की तुलना में कम हैं, तो आपका शारीरिक गठन छोटा हैं।
मध्यम शारीरिक गठन
यदि आपकी कोहनी का माप तालिका में दिए गए ऊंचाई के मानक मूल्यों की तुलना में बीच का हैं, तो आपका शारीरिक गठन मध्यम हैं।
बड़ा शारीरिक गठन
यदि आपकी कोहनी का माप तालिका में दिए गए ऊंचाई के मानक मूल्यों की तुलना में अधिक हैं, तो आपका शारीरिक गठन बड़ा हैं ।
Comments should be on the topic and should not be abusive. The editorial team reserves the right to review and moderate the comments posted on the site.
Comments should be on the topic and should not be abusive. The editorial team reserves the right to review and moderate the comments posted on the site.