नाड़ी स्पन्दन अनुपात (या) दिल की धड़कन माप तालिका, आपकी उम्र के अनुसार आपकी औसत नाड़ी दर का पता लगाने में मदद करता हैं। यह कैलक्युलेटर सभी आयु समूहों क साथ-साथ अजन्में बच्चे (भ्रूण) की भी औसत नाड़ी स्पंदन को बतलाता हैं।
Advertisement
जहाँ रक्त वाहिनी धमनी त्वचा के करीब रहती हैं, उस जगह पर हल्का सा दबाव ड़ालने से हम धमनी स्पंदन की गणना कर सकते है। सबसे अधिक सुविधाजनक स्थान हमारी कलाई हैं(रेडियल नाड़ी), दूसरा स्थान ठोड़ी के नीचे गरदन के बगल में (मन्या नाड़ी), जंघा संधि (ऊरु नाड़ी) और पैर के पास की (पोस्टीरियर टीबिया नाड़ी) हैं।
किस तरीके से कलाई से नाड़ी स्पंदन की गणना करे?
हाथ अपने सामने रखें और अपनी हथेली को ऊपर रख कर फैलाए।
अब अपनी कलाई को दूसरे हाथ के अंगूठे से कलाई के नीचे की तरफ और अपनी तर्जनी और मध्यम उंगलीयों से ऊपर की तरफ पकड़े और नाड़ी पर हल्का सा दबाव ड़ालें ।
अब आप धड़कन/स्पंदन की 30 सेकंड़ तक गिनती करें । आप घड़ी जिसमें सेकंड़ का हाथ हो इस्तेमाल कर सकते हैं । 30 सेकंड़ के बाद गणना किये हुए अंक को दो से गुणा करें , इससे आपको एक मिनिट की नाड़ी की दर मालुम हो जायेगी ।
नाड़ी स्पन्दन अनुपात (या) दिल की धड़कन माप तालिका के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
धड़कन/स्पंदन की दर आपकी आयु और तंदुरूस्ती पर निर्भर करती हैं । एक सामान्य युवा के लिए प्रति मिनट में 72 गणना और कसरती व्यक्ति के लिए प्रति मिनट में 50 से नीचे भी गणना हो सकती हैं।
इंसुलिन यह एक अग्न्याशय द्वारा उत्पादित हार्मोन हैं, जो सामान्य रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता हैं।
अनियंत्रित या उच्च रक्त शर्करा का स्तर अंधापन, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी के रूप में, स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है ।
रक्त में ग्लूकोज की एकाग्रता में वृद्धि " मधुमेह कोमा " या हायपर ग्लायसीमिया नामक हालत की ओर ले जाता है ।
Post a Comment
Comments should be on the topic and should not be abusive. The editorial team reserves the right to review and moderate the comments posted on the site.
This site uses cookies to deliver our services.
By using our site, you acknowledge that you have read and understand our Cookie Policy, Privacy Policy, and our Terms of Use